MLM बेकार काम है/ छोटा काम है/ लोगो से भीख माँगने का काम है/ जिनके पास कोई काम नहीं होता वो लोग ये काम करते है ?

मान लेते है आप जो कह रहे है सही कह रहे है कि MLM बेकार काम है/ छोटा काम है/ लोगो से भीख माँगने का काम है/ जिनके पास कोई काम नहीं होता वो लोग ये काम करते है लेकिन अगर मैं कहूँ कि कोई भी बड़ा Business यही काम कर-करके उस मुकाम तक पहुँचता है तो आप विश्वास करेंगे ?

आप सोच रहे होगे कि भीख माँग-माँग कर भला कौन-सा Business हो सकता है चलिए इसे एक कहानी से समझते है।

Colonel Harland Sanders
ये कहानी है Colonel Harland David Sanders की, जो KFC (Kentucky fried chicken) Fast Food Restaurant Chain के Founder है। उम्मीद करता हुँ कि इस कहानी से आपको आपके सवाल का जवाब मिल जाए।

Colonel Harland Sanders का संक्षिप्त जीवन परिचय
Name – Colonel Harland David Sanders
Born –   September 9, 1890 Henryville, Indiana
Died –   December  16, 1980 Louisville, Kentucky
Achievement –  Founder Of KFC Restaurant chain

जन्म और प्रारंभिक जीवन
Colonel Sanders का जन्म 9 सितम्बर 1890 को America के Indiana प्रान्त के Henryville नामक कस्बे में एक गरीब परिवार में हुआ था। उनके पिता Whilber David कसाई थे और माता Margerate Ann Sanders गृहणी। वे तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। उनके पिता की असमय मृत्यु जब हुई, उस समय वे मात्र 5 वर्ष के थे। पिता का साया सिर से उठने के बाद उनके जीवन में मुश्किलों का सिलसिला प्रारंभ हो गया। उनकी माँ ने बच्चों के भरण-पोषण के लिए एक Tamato-Cannin Factory में नौकरी कर ली। ऐसे में, छोटे भाई-बहनों की देख-रेख तथा घर संभालने का जिम्मा Sanders के छोटे कन्धों पर आ पड़ा। खाना बनाने में अपनी माँ की मदद करने के फलस्वरुप 7 वर्ष की उम्र तक आते-आते वे कई क्षेत्रीय व्यंजन बनाने में दक्ष हो गए।

कुछ वर्ष पश्चात उनकी माँ ने दूसरा विवाह कर लिया और बच्चों समेत अपने पति के घर Greenwood, Indiana चली गई. Sanders के सौतेले पिता अक्सर उन्हें और उनके छोटे भाई-बहनों को पीटा करते थे। एक दिन पिता के अत्याचारों से तंग आकर Sanders घर से भाग गये और गुजर-बसर करने के लिए एक खेत में मजदूरी करने लगे। उस समय उनकी उम्र 11 बरस थी। कुछ वर्षों तक वे यूँ ही बेघर यहाँ-वहां धक्के खाते रहे। लेकिन तमाम परेशानियों के बाद भी उन्होंने अपनी हिम्मत नहीं हारी। वे अपने भविष्य संवारने की आशा में अार्थिक परिश्रम करते रहे। 15 वर्ष की उम्र में वे Bus Conductor बने और 16 वर्ष की उम्र में वे United State Army में भर्ती होकर Cuba चले गए।

प्रारंभिक Job और असफलतायें
United State Army में अपना कार्यकाल पूर्ण करने के उपरांत वे कुछ समय तक एक लोहार के सहायक के तौर पर काम करते रहे। फिर उन्हें Illinois Central Railroad में fireman की नौकरी मिल गई। नौकरी में स्थायित्व प्राप्त हुआ, तो उन्होंने ‘Josephin King’ से विवाह कर लिया। उसके बाद कुछ वर्षों तक वे पत्नी और तीन बच्चों के साथ एक सुखी जीवन व्यतीत करते रहे लेकिन एक दिन कार्यस्थल पर उनका एक Colleague से झगड़ा हो गया और उन्हें अपनी नौकरी गँवानी पड़ी। इस परीक्षा की घड़ी में उनकी पत्नी भी उन्हें छोड़ गई।

Ralway में नौकरी के साथ-साथ वे Law का Correspondence Course भी कर रहे थे, जो नौकरी जाने के बाद उनके काम आया। उन्होंने Law Practice शुरू कर दी लेकिन फिर भी उन्हें स्थायित्व नसीब नहीं हुआ। 40 वर्ष की उम्र तक पहुँचते तक वे एक स्थान से दूसरे स्थान पर भटकते रहे, Job पर Job बदलते रहे और कई व्यवसायों में अपना हाथ आज़माते रहे। उन्होंने Life Insurance बेचे, Salesman का काम किया, Tyre और Acetylene Lamp बेचे, ओहियों नदी में Steam-Boat से सवारियां ढोने का व्यवसाय किया लेकिन किसी भी कार्य में उन्हें सफलता प्राप्त न हो सकी।

Kentucky में Restaurant की शुरूआत
लगातार असफलताओं के बाद भी Sanders ने प्रयास करना नहीं छोड़ा। 40 वर्ष की उम्र में वे Carbin, Kentucky आ गए और एक Service Station खोल लिया। Service Station से प्राप्त होनेवाली Income पर्याप्त नहीं थी। अतः आमदनी में बढ़ोत्तरी के उद्देश्य से उन्होंने Service Station के पीछे बने कमरे में एक Table और कुछ Chairs डाल दी और वहाँ आने-जाने वाले ड्राइवरों और यात्रियों को Pan Freid Chicken,Ham, Stick व अन्य खाद्य पदार्थ बनाकर खिलाने लगे।

लोगों को उनके बनाये खाने का स्वाद इतना पसंद आया कि वे उनका बनाया खाना खाने के लिए वहाँ आने लगे। लोगों की बढ़ती हुई संख्या देखकर उन्होंने सड़क के दूसरी ओर एक Motel और Restaurant खोल लिया, जिसमें लगभग 142 लोग एक साथ बैठकर खाना खा सकते थे। लोगों को उनका बनाये खाने में Pan Fried Chicken विशेषरूप से पसंद था। अतः वे अपनी इस Recipe पर लगातार कार्य करते रहे, ताकि यह Unique बन जाये। आख़िरकार 9 वर्षों की मेहनत के उपरांत उन्होंने 11 herbs और Spices से युक्त अपनी Pan Fried Chicken की Recipe पूर्ण कर ली। यह Recipe उनके Restaurant की USP बन गई। Sanders अपने Pan Fried Chicken के कारण मशहूर हो गए। उनका बनाया Chicken Kentucky के गवर्नर को इतना पसंद आया कि उन्होंने 1935 में Harland Sanders को ‘Colonel’ की उपाधि से विभूषित कर किया।

उनका Restaurant अच्छा चल रहा था। उनके Restaurant के चलने का एक बड़ा कारण यह था कि वह Florida जाने के मार्ग में अवस्थित था, जिससे उस मार्ग पर गुजरने वाले यात्रियों की नज़र उनके Restaurant पर पड़ती और वे उसका रुख कर लेते लेकिन 1950 के दशक में एक अप्रत्याशित मुसीबत उनके समक्ष आ गई। Florida जाने के लिए एक नए हाई-वे का निर्माण हो गया, जो Carbin से होकर नहीं गुजरता था। इससे Sanders का व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हुआ और वे कर्जे में डूब गए। कोई चारा न देख उन्होंने अपना Restaurant बेच दिया। कर्जे चुकाने के बाद उनके पास Social Security के 105 डॉलर के चेक के अलावा  कुछ भी न बचा।

Kentucky Fried Chicken Restaurant Chain
वे 65 वर्ष के हो चुके थे और ताउम्र काम करने के बाद भी उनके हाथ कोई पूँजी शेष नहीं थी। वे Social Security के सहारे अपना जीवन-यापन कर रहे थे। उनके समक्ष सबसे बड़ी समस्या ये थी कि जीवन-यापन के लिए अब क्या करें? पूँजी उनके पास थी नहीं। ऐसे में उन्हें एक Idea आया कि क्यों न उस वस्तु का ही उपयोग किया जाये, जो उनके पास उपलब्ध है और वह वस्तु थी – उनकी Fried Chicken की Recipe।

उन्हें अपनी Fried Chicken की recipe के स्वाद पर पूरा भरोसा था। इसलिए इसे Kentucky Fried Chicken का नाम देकर उन्होंने इसकी Franchisee बेचने का इरादा कर लिया। फिर वे अपनी कार पर अमरीका और Kanada के दौरे पर निकल गए और विभिन्न Restaurant में Visit कर इस संबंध में चर्चा करने लगे। उन्होंने लगभग 600 प्रान्तों का दौरा किया और हजारों Restaurant मालिकों से Contact किया। कई लोगों ने उनका प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया और कई लोंगों ने उनका मजाक भी उड़ाया। लेकिन वे विचलित नहीं हुए और अपने दौरे जारी रखे। 1008 Restaurant मालिकों द्वारा Reject कर दिए जाने के बाद आखिरकार 1009 वे Restaurant मालिक ने उनका प्रस्ताव स्वीकार कर लिया और Fried Chicken की पहली Franchisee Sign कर ली। उस Recipe के कारण उस Restaurant की बिक्री में असाधारण रूप से वृद्धि हुई, जिसे देखकर अन्य Restaurant मालिकों के भी Colonel Sanders से Franchisee लेना शुरू कर दिया और इस तरह KFC Restaurant Chain की शुरुआत हुई।

यह विश्व का पहला Restaurant Chain थी, जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विस्तारित हुई। 1964 तक आते-आते America और Kanada में KFC के लगभग 600 Outlet खुल गये। इसके Outlet England, Maxico, Gamaika में भी खुले. 1964 में Sanders ने 14 करोड़ में Kentucky fried chicken Corporation एक American Company को बेच दिया और आजीवन इसके Paid Brand Ambassador बने रहे। 16 दिसंबर 1980 में Louisville से Colonel Sanders का निधन हो गया लेकिन आज भी वे KFC के Star Icon के रूप में जीवित है।

आपको क्या लगता है कि Colonel Harland Sanders ने अपना Business बढ़ाने के लिए Restaurant मालिक से भीख माँग रहे थे ताकि उनकी Company की Franchisee लेकर सिर्फ उन्हीं को Profit मिल सके ? ऐसा तो नहीं होता है ना कही पर !!!
KFC के संस्थापक Harland Sanders के पास तो अपनी खुद की Reciepe थी लेकिन अगर आप MacDonald's के संस्थापक Ray Kroc की Biography पढ़ेगे तो आपको पता चलेगा कि उनके के पास तो अपनी खुद की Reciepe तक नहीं थी। फिर भी MacDonald's आज दुनियाँ में बाकी Franchisee Company के मुकाबले सबसे ज्यादा Famous है MLM Companies भी MacDonald's Company की तरह ही है और MLM Companies आपको Private Franchisee की Authority देती है, जिससे आप Company के Owner ना होते हुए भी उसके नाम की Franchisee दे सकते है जैेसे कि Haldiram's, Domino's, Big Bazaar, Dmart आदि। जबकि एक Restaurant मालिक किसी को MacDonald's की Franchisee नहीं दे सकता क्योंकी MacDonald's की Franchisee देने की Authoriity सिर्फ MacDonald's के मालिक के ही पास है और कोई उसे दे नहीं सकता। एक Franchisee की किंमत किसी भी इंसान को करोड़ो रूपए देकर चुकानी पड़ सकती है जबकि Multi-Level Marketing Business सिर्फ ₹10-30 हज़ार में एक बने बनाए System को खरीदकर और तुरंत अपना Business बनाना शुरू कर सकते है Computer Technology के विकास के कारण उनकी Organisation पूरी तरह Automated होते हैं। Network Marketing Software System कागज़ी लिखा-पढ़ी, Order की Processing, Distribution, Accounting और Follow Up का सिरदर्द लगभग पूरी तरह संभाल लेते हैं। इस Automated Business अवसर के माध्यम से नए Distributor अपने सारे प्रयास अपने Business को बनाने पर Focus कर सकते हैं। उन्हें Small Business के सामान्य शुरुआती सिरदर्दो के बारे में चिंता करने की ज़रूरत नहीं होती। जिसके कारण यह किसी भी इंसान के लिए एक चलता-फिरता Business बन जाता है।

Network Marketer के रूप में आपका सिर्फ यह काम होता है कि आप लोगों से Contact करेे; उन्हें उन Products का Experience लेने के लिए Invite करें, जिनके बारे में Excited है; उन्हें अपने पास उपलब्ध जानकारी बताएँ; और उनसे दोबारा Contact करें। जब वे इस Business में आपके साथ जुड़ने का फैसला कर लें, तब आप उन्हें उत्साह से अपने अनुभव बताते है और आपने जो सीखा है, वह सीखने में उनकी मदद करते है।

आपका काम Relationship बनाना है, बातचीत करना है, संभावनाओ को टटोलना है, लोगो से जान-पहचान बढाना है और यह समझने में उनकी मदद करना है कि यह Business किस बारे में है। बाकि सारे जमीनी काम MLM Companies ने आपके लिए पहले ही कर चुकी है इसीलिए इसे किसी Franchisee Outlet की तरह अपनी आँखो से नहीं देखा जा सकता लेकिन एक MLM Distributor किसी Franchisee के मुकाबले ज्यादा पैसे कमा सकता है।

Multi-Level Marketing भी MacDonald's की Franchisee देने की तरह ही काम करता है इसलिए इसे आपकी Language में जो बोलते हो कि MLM बेकार काम है/ छोटा काम है/ लोगो से भीख माँगने का काम है/ जिनके पास कोई काम नहीं होता वो लोग ये काम करते है ऐसा समझने की गलती ना करे ।

अगर आप ऊपर दिए गए उदाहरण से सहमत है तो आप उनसे Contact कर सकते है जिसने आपको Multi-Level Marketing Business से परिचय करवायाँ है और अगर आप ऊपर दिए गए उदाहरण से सहमत नहीं है तो जैसी जिंदगी कट रही है कटने देे ! 

Comments