Multi-Level Marketing यह कोई Business/धंदा नहीं है ?

मान लेते है आप जो कह रहे है सही कह रहे है कि Multi-Level Marketing यह कोई Business/धंदा नहीं है लेकिन अगर मैं कहूँ कि जिसे आप Business बोलते है वह Business नहीं है तो विश्वास करेंगे?

चलिए इसे नीचे दिए गए CASHFLOW Quadrant के उदाहरण से समझते है।

"CASHFLOW Quadrant" का अर्थ है Income कमाने के अलग-अलग रास्ते। मिसाल के तौर पर, एक Employee नौकरी में किसी दूसरे व्यक्ति या Company के लिए काम करके पैसे कमाता है। Self Employement लोग अपने लिए काम करके पैसे कमाते है। चाहे वे अकेले काम करें या अपने Small Business के माध्यम से। Business Owner पैसा प्रदान करने वाली किसी बड़ी  Company का Owner होता है (जिसकी आम परिभाषा यह है कि उसमें 500 या इससे ज्यादा Employee's काम करते हो)। Investor अपने विभिन्न Invest से धन कमाते हैं - दूसरे शब्दों में, पैसा और अधिक पैसा उत्पन्न करता है।

"E" Quadrant :- 
हममें से अधिकांश लोग "E" Quadrant के भीतर ही सीखते है, जीते है, प्रेम करते है और इस दुनियाँ से विदा हो जाते है। हमारे Education System और संस्कृति में बचपन से मृत्यू तक हमें यहीTraining मिलती है कि हम "E" Quadrant के भीतर कैसे जिएँ। इस दुनियाँ का कार्यकारी नज़ारा वही है जो आपके माता-पिता ने अक्सर आपको सिखाया होगा और बड़े होते समय शायद आपने भी सीखा होगा - "School जाओ, जमकर पढ़ाई करो, अच्छे Numbers लाओ और किसी सरकारी या बेहतरीन Company में बढ़ियाँ लाभ देनेवाली कोई अच्छी सी नौकरी कर लो।"

"S" Quadrant :- 
जब कोई व्यक्ति कहता है, "मैं अपनी नौकरी छोड़ रहा हूँ और अपना खुद का काम-धंदा शुरू कर रहा हूँ" तो वह अक्सर E Quadrant से निकलकर "S" Quadrant में जा रहा है। S Quadrant के व्यक्ति Small Business Owner  होते हैं, अपने माता-पिता के Business के उत्तराधिकारी होते है, Experts और Advisers होते है। उदाहरण के तौर पर मेरा एक दोस्त हैं जो अमीरों के घर में बड़ी Screen के Television, Phone System और Security System लगाता है। उसके पास तीन लोगो का Staff है और वह सिर्फ तीन लोगो का Boss बनकर खुश है। वह पुरी तरह "S" Quadrant में आता है और वह कड़ी मेहनत करता है। Commission लेनेवाले Salesmen जैसे Real Estate और Insurance Agents भी "S" Quadrant में आते हैं। "S" Quadrant Doctors, Accountants, Lawyers, Financial Advisers आदि जैसे Professional लोगो से भरा हुआ है जो किसी बड़ी Medical, Legal या Accountancy Firm के लिये काम नहीं कारते है।

"B" (Business Owner) :- 
इस समूह के लोग "'S" Quadrant के लोगों के लगभग विपरीत होते हैं। जो "B" Quadrant के होते हैं, वे "E, S, B, I" यानी चारों Categories के लोगों से घिरे रहना पसंद करते हैं। "S" के विपरीत, जो काम सौपना पसंदनहीं करता (क्योंकि कोई दूसरा उस काम को उससे बेहतर तरीके से नहीं कर सकता, "B" काम सौपना पसंद करता है। "B" का सच्चा लक्ष्य है, "उस काम को खूद क्यों करो, जब आप उसे करवाने के लिए किसी को नौकरी पर रख सकते हो और वह आपसे बेहतर तरीके से कर सकता हो?"
जहाँ "S" Quadrant का व्यक्ति अपने क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ होता है, वही "B" Quadrant का व्यक्ति अक्सर ऐसे दूसरे लोगो की तलाश में रहता है जो उनके क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ हो और वह ऐसे लोगो को अपनी Team में शामिल करता है जैसे Accountants, Lawyers, Agents, Financial Advisers, Bankers, Investors, Employees, Workers आदि।
ये लोग Zero से शुरू करते है और "B" Quadrant के बड़े Business बनाते है वे अक्सर ऐसे लोग होते है जिनके जीवन के सशक्त लक्ष्य होते है, जो अच्छी Team को महत्व देते है, जो प्रभावी Team भावना के साथ काम करते है और जो ज्यादा से ज्यादा लोगो के साथ काम करना चाहते है और उनकी सेवा करना चाहते है! जैसे कि Tata, Birla, Reliance, Ola, Microsoft बड़ी दिग्गज Companies।

"I" Quadrant :- 
"I" Quadrant में Financial Freedom पर जोर दिया जाता है! Investor इस विचार को पसंद करता है कि पैसे के लिए काम करने के बजाए पैसे को अपने लिए काम करवायाँ जाए! Investors कई चीज़ो में Invest करते है! वे Gold Coin, Real Estate, Business या Paper Assets जैसे Stocks, Bonds, Mutual Funds में Invest कर सकते है।

अब मैंआपको बताना चाहूँगा कि Self Employment यह Business ना होने के 5 कारण।

चलिए मान लेते है कि कोई Small Business Owner Restaurant का Business करना चाहता है तो उसके Business ना होने के 5 कारण ।

कारण #1:- Self Employement का Business ना होने की यह भी वजह है हालाँकि Small Business Owner के पास अनुभव, आकर्षण और कुशलता है, परंतु उसमें विश्वास प्रेरित करने वाली Leadership क्षमता का अभाव है। हालाॉकि वह Restaurant शुरू कर सकता है और इसे सफलता से चला सकता है, परंतु किसी Investors को संदेह रहता है कि वह इसे एक बड़ी Restaurant Chain में बदल पायेगा। ज्यादातर Small Business Owners में आत्मविशवास की बहुत कमी रहती है, वे सोचते है कि "मैं सफल तो हो जाऊँगा, परंतु मैं हमेशा छोटा ही रहुँगा।" दुसरे शब्दों में, उसके पास बढ़िया Management योग्यताए है, परंतू Investors को उसकी Leadership योग्यताओं पर संदेह रहता है जो उसके Plan को सफल बनाने के लिए आवश्यक है। Investors को इस बात में कोई शक नहीं है कि वह 10 Restaurant को Manage कर सकता है, परंतु Investors को इस बात में संदेह रहता है कि उसमें वह Leadership योग्यता है जिसके द्वारा वह एक ऐसा Business बना पायेगा जो एक Restaurant से 10 Restaurant बना ले। उसे दरअसल Leadership योग्यता और Business योग्यतावाले किसी Business Partner की जरूरत है परंतु "E" Quadrant से "S" Quadrant में आने वाले आम आदमी की तरह वह भी Partnership को पसंद नहीं करता। वह अपने सपनों के Business को अपने दम पर बनाना चाहता है।

कारण #2:- Self Employement का Business ना होने की यह भी वजह है जब आप Cashflow Quadrant की तरफ देखते है, तो आप पाते है कि "S" और "B" Quadrant के बीच सिर्फ आकार का अंतर होता हैं। उदाहरण के तौर पर, अगर आप किसी को यह कहते सनें, मैं फलानी जगह में और फलाने रोड के नुक्कड़ पर अपना Burger Stand खोलना चाहता हुँ।" तो आप समझ जाएँगे कि इस आदमी के लंबे समय तक "S" Quadrant में फँसे रहने की संभावना है। परंतु अगर आप किसी को यह कहते सुने, "मैं दुनिया के हर बड़े शहर में हर बड़ी सड़क के नुक्कड पर Burger Stand खोलना चाहता हैं और मैं इस Business को 'Macdonalds' का नाम देना चाहता है", तो आप तत्काल समझ जायेंगे कि हालाकि इस आदमी की योजना भी Burger Stand खोलने की है, परंतु यह व्यक्ति से "B" Quadrant के माध्यम से करना चाहता हैं । दूसरे शब्दों में, यह रहता तो Burger Stand Business ही हैं, बस उसके Quadrant बदल जाते हैं और सड़क के नुक्कड़ों की संख्या का अंतर ही 'Leadership' का अंतर है।
Professional Investors इसलिये निवेश नहीं करते क्योंकी उन्हे संदेह रहता है कि क्या उनको उनकी Investment कभी वापस मिल पायेगी? इसलिये नहीं क्योंकि Business असफल हो जाता, बल्कि इसलिये क्योंकि Business सफल होने के बाद भी वह एक छोटे पैमाने का दुकान मालिक ही बना रहता और अगर वह उनके पैसे वापस लौटा भी देता, तो उसे इसमें बहुत लंबा समय लग जाता। अगर आप अधिकांश Professional Investes से पुछे तो वे यह नहीं जानना चाहते कि Burger कितना अच्छा है, Shop कितनी अच्छी है बल्कि वे यह जानना चाहते हैं कि उसकी Chain कितनी बड़ी बनेगी।

कारण #3:- Self Employement का Business ना होने की यह भी वजह है कि उसके छोटे पैमाने का Business ही करते रहना है, तो कोई Investors क्यों पैसा Invest करें ? अगर वह कोई बड़ा काम शुरू करते और किसी के ₹10 लाख को करोडों रूपए में बदलने की संभावना होती तो Investors के लिए पैसा लगाना रोमांचक होता। परंतू चुंकि उसमें बड़े पैमाने पर Business करने की Leadership यौग्यता नहीं रहती, इसलिए Investors को संदेह रहता है कि क्या वह लाखो रूपयों को करोडों रूपयों में बदल पाएगा। "S" Quadrant Business को "B" Quadrant के Business में बदलने के लिये Leadership योग्यता अनिवार्य है और अगर आप में यह नहीं है, तो आपको इसकी कींमत चूकानी पडती है। Business में पैसा हमेशा सवेंश्रेष्ठ Products या Services देनेवाले व्यक्ति के पास नहीं आता। Business में पैसा सर्वश्रेष्ठ Leaders और सर्वश्रेष्छ Management Team के पास आता है।"

कारण #4:- Self Employement का Business ना होने की यह भी वजह है वह अपनी Team का सबसे Smart व्यक्ति होना चाहता है। उसके साथ Ego की समस्या रहती है। जैसा कई सफल Businessmen कहते है, "अगर आप Team के Leader हैं और आप Team के सबसे Smart व्यक्ति भी है, तो आपकी Team संकट में है। "उदाहरण के तौर पर, जब आप बीमार होते है तो आप बीमारी और दाँतों के इलाज के लिए Doctor या Dentist के पास जाते हैं, Receptionist के पास नहीं जाते।
"B" Quadrant Business में Leadership की योग्यता इसलिये महत्वपुर्ण है क्योंकि "B" Quadrant के व्यक्ति को ऐसे लोगो के साथ काम करना होता हैं जो उससे ज्यादा Smart, Experienced और Capable होते हैं। उदाहरण के तौर पर Ford Company संस्थापक Henry Ford के पास कोई औपचारिक शिक्षा नहीं थी, परंतु अपने Business में उनका काम Accountants, Lawyers, Agents, Financial Advisers, Bankers, Investors, Employees, Workers आदि से पड़ता था। उनमें से ज्यादातर के पास Master Degree थी और कुछ  के पास तो Doctorate भी थी। दूसरे शब्दो में, अपना काम करने के लिये उन्हे ऐसे लोगो को Guidance करना होता था और उन्हें दिशा देनी होती थी जो उनसे ज्यादा Educated थे और कई अलग-अलग Business Fields  में ज्यादा Educated थे। अपने Business के लिये पैसा जुटाने के सिलसिले में उन्हें अक्सर ऐसे लोगाों से भी काम पड़ता था जो उनसे बहुत ज्यादा अमीर थे। और यह Team कम-से-कम 500 लोगो की होती है तब जाके यह एक  Business कहलाता है वरना नहीं कहलाया जा सकता।
Education System में Student's को अपने दम पर Exam देने के लिए Trained किया जाता है। अगर कोई Student Test के समय सहयोग करने की कोशिश करता है, तो इसे 'Cheating' या नकल कहा जाता है। असल कारोबारी की दुनियाँ मे Business Owner Exam के समय सहयोग करते हैं और कारोबार की दुनिया में हर दिन Exam होती है ।

कारण #5:- Self Employement का Business ना होने की यह भी वजह होती है जैसे जो लोग "B" Quadrant के Business बनाते है, वे अपने Business को एक साल या इससे भी ज्यादा समय तक छोड़कर जा सकते है हो सकता है कि जब वे लौटे तो उनका Business पहले से ज्यादा लाभदायक और बेहतर स्थिति में हो। परंतु जो लोग "S" Quadrant के Business में अगर "S" एक साल या इससे ज्यादा समय के लिए कहीं चला जाए, तो इस बात की संभावना है कि वापस लौटने तक उसके पास Business ही नहीं बचेगा।
इनमें क्या अंतर हैं ? आसान शब्दों में, "S" काम का स्वामी होता हैं, जबकि "B" System का मालिक होता है। अपने System को चलाने के लिए "B" योग्य व्यक्तियों को नौकरी पर रखता है। दूसरे तरीके से कहा जाए, तो बहुत सेमामलों में "S" खुदही System होता है। इसालिए वह अपना काम छोड़कर नहीं जा सकता।

अब मैं आपको बताना चाहुँगा कि Multi-Level Marketing यह एक Business कैसे है।

अगर आप America की सबसे दिग्गज Company MacDonald's का Business Model देखेंगे ना तो आपको पता चलेगा कि उनकी Company में उनकी सिर्फ ज़मीन को छोड़कर जिस पर Restaurant बनता है इसके अलावा उनका खुद का कुछ भी नहीं है जैसे- Burgers, Franch Fries, Coke आदि यहाँ तक कि Company अपने Franchisee के Restaurant में Service का खर्चा भी अपनी Pocket से नहीं करती सारे खर्चे Franchisee Owner खुद ही Pay करता है MacDonald's Company काम तो सिर्फ अपनी Restaurant Chain को Control करना है। फिर भी MacDonald's आज दुनियाँ में बाकी Franchisee Company के मुकाबले सबसे ज्यादा Famous है। MLM Companies भी MacDonald's Company की तरह ही है और MLM Companies आपको Private Franchisee की Authority देती है, जिससे आप Company के Owner ना होते हुए भी उसके नाम की Franchisee दे सकते है जैेसे कि KFC, Haldiram's, Domino's, Big Bazaar, Dmart आदि। जबकि एक Restaurant मालिक किसी को MacDonald's की Franchisee नहीं दे सकता क्योंकी MacDonald's की Franchisee देने की Authoriity सिर्फ MacDonald's के मालिक के ही पास है और कोई उसे दे नहीं सकता। एक Franchisee की किंमत किसी भी इंसान को करोड़ो रूपए देकर चुकानी पड़ सकती है जबकि Multi-Level Marketing Business बहुत ही कम ₹10-30 हज़ार में एक बने बनाए System को खरीदकर और तुरंत अपना Business बनाना शुरू कर सकते है Computer Technology के विकास के कारण उनके Organisation पूरी तरह Automated होते हैं। Network Marketing Software System कागज़ी लिखा-पढ़ी, Order की Processing, Distribution, Accounting और Follow Up का सिरदर्द लगभग पूरी तरह संभाल लेते हैं। इस Automated Business अवसर के माध्यम से नए Distributor अपने सारे प्रयास अपने Business को बनाने पर Focus कर सकते हैं। उन्हें Small Business के सामान्य शुरुआती सिरदर्दो के बारे में चिंता करने की ज़रूरत नहीं होती। जिसके कारण यह किसी भी इंसान के लिए एक चलता-फिरता Business बन जाता है।

Network Marketer के रूप में आपका सिर्फ यह काम होता है कि आप लोगों से Contact करेे; उन्हें उन Products का Experience लेने के लिए Invite करें, जिनके बारे में Excited है; उन्हें अपने पास उपलब्ध जानकारी बताएँ; और उनसे दोबारा Contact करें। जब वे इस Business में आपके साथ जुड़ने का फैसला कर लें, तब आप उन्हें उत्साह से अपने अनुभव बताते है और आपने जो सीखा है, वह सीखने में उनकी मदद करते है।

आपका काम Relationship बनाना है, बातचीत करना है, संभावनाओ को टटोलना है, लोगो से जान-पहचान बढाना है और यह समझने में उनकी मदद करना है कि यह Business किस बारे में है। बाकि सारे जमीनी काम MLM Companies ने आपके लिए पहले ही कर चुकी है इसीलिए इसे किसी Franchisee Outlet की तरह अपनी आँखो से नहीं देखा जा सकता लेकिन एक MLM Distributor किसी Franchisee के मुकाबले ज्यादा पैसे कमा सकता है।

Multi-Level Marketing भी MacDonald's की Franchisee देने की तरह ही काम करता है इसलिए इसे आपकी Language में जो बोलते हो कि Multi-Level Marketing कोई धंदा/Business नहीं है ऐसा समझने की गलती ना करे।

आप ऊपर दिए गए उदाहरण से सहमत है तो आप उनसे Contact कर सकते है जिसने आपको Multi-Level Marketing Business से परिचय करवायाँ है और अगर आप ऊपर दिए गए उदाहरण से सहमत नहीं है तो जैसी जिंदगी कट रही है कटने देे ! 

Comments